पप्पू यादव पर कथित हमले के विरोध में सड़क पर उतरी JAP, अमित शाह और रेखा गुप्ता का फूंका पुतला
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हुए कथित हमले के विरोध में सुपौल में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह और रेखा गुप्ता का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।


सुपौल: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के दिल्ली थे सरकारी घर पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को उनकी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोहिया नगर चौक, सुपौल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख़्त करवाई की मांग की है।
'लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि पर हमला बर्दाश्त नहीं'
नंदकुमार चौधरी जो पूर्व जिला अध्यक्ष है, ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी जनप्रतिनिधि पर इस तरह का हमला बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को सरकार दबाने की कोशिश कर रही है जिसे जन अधिकार पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब पप्पू यादव ने अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया था, उस दौरान उन पर जूते चप्पल फेके गए और अभद्र व्यवहार किया गया। पार्टी के नेताओं ने यह भी दावा किया है कि हमलावर धारदार हथियार लेकर पहुंचे थे और गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। हालांकि आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। आरोपी के रूप में पहचान किए गए हैप्पी शर्मा उर्फ सुमित का कहना है कि उसने केवल विरोध दर्ज कराया था और किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया।
'सनातन पर किसी एक दल का अधिकार नहीं'
प्रदर्शन के दौरान सभी शामिल कार्यकर्ता भगवा गमछा पहनकर पहुंचे और खुद को सनातनी बताते हुए नारेबाजी की। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि सनातन और भगवा रंग पर किसी राजनीतिक दल का कॉपीराइट नहीं है हम सनातनी है और सनातन का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाएं तो इसका विरोध पूरे बिहार और देशभर में और तेज किया जा सकता है।
निष्पक्ष जांच की मांग
अब JAP कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, और सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा की भी मांग उठाई है।
इस मौके पर मुकेश कुमार, सुभाष, उदय, मुकेश यादव, पप्पू कुमार, ललन भगत, पुरुषोत्तम कुमार, ज्योतिष कुमार, रवि यादव, उदय मंडल, राहुल कुमार समेत पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बांकीपुर में चला 'पीके फैक्टर'! BJP का 30 साल का गढ़ ढहा, प्रशांत किशोर ने दी बड़ी शिकस्त

पटना में बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 10 ट्रैक्टर जब्त; 7 गिरफ्तार







