पटना में बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 10 ट्रैक्टर जब्त; 7 गिरफ्तार
दानापुर थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ट्रैक्टर जब्त किए और 7 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में करीब 1200 CFT बालू बरामद हुई है।


पटना: राजधानी पटना में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 10 बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने जब्त किए गए ट्रैक्टरों से लगभग 1200 CFT बालू भी बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मौके पर दबोचे गए आरोपी पुलिस के अनुसार, पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर दानापुर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि समझा मोड़-खगौल रोड के पास अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है और ट्रैक्टरों के जरिए उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद, एक विशेष छापेमारी दल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की। पुलिस ने बालू लदे 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया और वहां से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज
खनन निरीक्षक ने कार्रवाई के बाद जब्त की गई बालू की एक सूची तैयार की और उसे दानापुर थाना को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में खनन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा, और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
(दानापुर से राजू राज की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पप्पू यादव पर कथित हमले के विरोध में सड़क पर उतरी JAP, अमित शाह और रेखा गुप्ता का फूंका पुतला

बांकीपुर में चला 'पीके फैक्टर'! BJP का 30 साल का गढ़ ढहा, प्रशांत किशोर ने दी बड़ी शिकस्त







