कार्यालय में चल रहा था रिश्वत का खेल, निगरानी टीम ने ₹1.26 लाख के साथ किया गिरफ्तार
निगरानी विभाग ने बांका जिला परिषद कार्यालय में छापेमारी कर इंजीनियर और एक कर्मी को ₹1.26 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई संवेदक की शिकायत और सत्यापन के बाद की गई।


बांका: बिहार के बांका जिले में निगरानी विभाग (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जिला परिषद कार्यालय में छापेमारी कर एक इंजीनियर और एक कर्मचारी को ₹1.26 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद जिला परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, जिला परिषद की योजना पर काम कर रहे संवेदक अवध बिहारी ने आरोप लगाया था कि काम से जुड़े भुगतान और प्रक्रियाओं के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। उनकी शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने मामला दर्ज किया और सत्यापन किया, जिसमें आरोप पहले ही सही पाए गए। इसके बाद, निगरानी विभाग की टीम ने जिला परिषद कार्यालय में छापेमारी की और जागेश्वर मंडल तथा इंजीनियर ओमप्रकाश मंडल को ₹1 लाख 26 हजार की कथित रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जिला परिषद अध्यक्ष से भी हुई पूछताछ
कार्रवाई के दौरान निगरानी विभाग की टीम ने जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव से भी पूछताछ की। निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि इस मामले में पहले ही जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जेई सुधीर कुमार, जागेश्वर मंडल, ओमप्रकाश मंडल सहित पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान जब शिकायत सही पाई गई, तब यह ट्रैप कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शिक्षिका की कलम, कुमार सानू की आवाज रिलीज हुआ खास राष्ट्रगीत...एक बार जरूर सुने!

15 अगस्त से पहले मोतिहारी में बड़ा खेल! मंदिर के पीछे उतर रही थी बड़ी खेप, पुलिस ने मारा छापा







