Gumla: रसोई गैस के लिए हाहाकार, रात 11:30 बजे से लगती है लंबी लाइन, होम डिलीवरी का दावा खोखला
एलपीजी गैस को लेकर दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही. जहां केंद्र सरकार दावे करती दिखती है कि गैस की किल्लत नहीं है, बल्कि अफवाह फैलाए जा रहे हैं. वहीं ग्राउंड रिपोर्ट कुछ और ही बयां करती है.

Jharkhand (Gumla): गुमला में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है. खासकर इंडेन गैस के लाभुक परेशान है. मजबूरन लोगों को लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं भारत गैस और एचपी गैस के उपभोक्ताओं को थोड़ी मशक्कत के बाद गैस मिल जा रही है.
वहीं इंडेन गैस के लाभुक पिछले 15 दिनों से गैस के लिए परेशान है. बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिल रही है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर पुलिस लाइन में इंडेन गैस की गाड़ी रात में पहुंचती है और लाभुक रात से ही सिलेंडर लेकर कतार में लग जाते हैं.
बड़ी मुश्किल से सुबह करीब 200 लाभुकों को गैस मिल पाती है जबकि अन्य निराश होकर लौट रहे हैं. हालांकि प्रशासन लगातार होम डिलीवरी पर जोर दे रहा है लेकिन उपभोक्ता पैनिक होकर देर रात से ही पुलिस लाइन के बाहर सिलेंडर लेकर कतार में लग जाते है, जिससे काफी परेशानी हो रही है.
वहीं दूसरी और अधिवक्ताओं ने भी गैस एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वकीलों ने कहा कि बुकिंग के 7 से 10 दिन बावजूद गैस नहीं मिल रही है, अंततः वकीलों ने उपभोक्ता फोरम जाने का मन बनाया है.
रिपोर्ट: दीपक
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






