Giridih: असंतुलित कार ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत, भड़का ग्रामीणों का आक्रोश
गिरिडीह के सतगांवा रोड के समीप चार बेगुनाहों को एक असंतुलित कार ने चपेट में ले लिया. घायल लोगों में से एक की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणो में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के गांवा सतगावां रोड के जोड़सिमर के समीप रोड पर बैठे चार लोगों को एक सेंट्रो गाड़ी ने कुचल दिया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़का, और इस दौरान स्थानीय लोगों ने सेंट्रो कार चालक को उतार कर उसे पेड़ से बांध दिया.
जानकारी मिलते ही गांवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस को देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. लिहाजा ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी पर भी पथराव कर दिया. हालांकि गाड़ी में कोई पुलिस जवान नहीं थे, लेकिन गाड़ी का शीशा टूटने के साथ गाड़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई.
जानकारी के अनुसार जोड़सिमर में चार स्थानीय लोग बैठे हुए थे. इसी दौरान एक असंतुलित सेंट्रो कार उधर से गुजरने के दौरान चार लोगों को कुचलते हुए खुद भी पेड़ से टकरा गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़का. इधर घटना को लेकर अब भी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर रखा था.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, आनंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









