हरिहरगंज थाना पुलिस की कार्रवाई, दो देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसोत गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मेदिनीनगर/पलामू: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसोत गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक के पास अवैध देशी कट्टा मौजूद है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन किया गया और कार्रवाई शुरू की गई।
छापामारी के दौरान पुलिस ने सरसोत गांव निवासी अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू (19 वर्ष), पिता- उपेन्द्र साव को हिरासत में लिया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो अवैध देशी कट्टा बरामद किए।
मामले में हरिहरगंज थाना कांड संख्या 105/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26 के तहत गिरफ्तार युवक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की टीम शामिल रही, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक कुमार सौरभ, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सीताराम उपाध्याय पार्क के तालाब में तीन क्विंटल मछलियों की मौत, लोगों ने जताई कड़ी नाराजगी

पतरातु के इस सड़क पर हैं बड़े-बड़े गड्ढे, अक्सर होती रहती हैं दुर्घटनाएं, फिर भी प्रशासन की नहीं है इसपर नजर







