गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट, कालाबाजारी का आरोप
चतरा के हंटरगंज में गैस सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प हुई. उपभोक्ताओं ने बिना सिलेंडर मिले ही 'डिलीवरी' दिखाए जाने और ओटीपी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कालाबाजारी की शिकायत की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया.

Jharkhand (Chatra): जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित प्रतापपुर इंद्रप्रस्थ एचपी गैस एजेंसी में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया. घंटों कतार में खड़े रहने के बाद जब उपभोक्ताओं को बताया गया कि उनके नाम पर सिलेंडर पहले ही डिलीवर हो चुका है, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
कालाबाजारी और फर्जी डिलीवरी का आरोप
पीड़ित उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने पिछले 6 महीने से एक साल तक कोई सिलेंडर नहीं लिया है, फिर भी उनके रिकॉर्ड में 'डिलीवर' स्टेटस दिख रहा है. ग्राहकों ने सवाल उठाया कि बिना उनके बताए 'ओटीपी' (OTP) के सिलेंडर कैसे डिलीवर हो रहे हैं? ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि एजेंसी कर्मचारियों की मिलीभगत से गैस की कालाबाजारी की जा रही है और गरीबों के हक का सिलेंडर ऊंचे दामों पर बाहर बेचा जा रहा है.
प्रशासन से जांच की मांग
विवाद बढ़ने पर स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि, एजेंसी संचालक कपिल पासवान ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से इस घोटाले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
रिपोर्ट: मो. रिजवान
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति

रांची सदर अस्पताल ने रचा एक और इतिहास,100 ब्रोंकोस्कोपी और थोराकोस्कोपी प्रक्रियाएं सफल






