रांची के जगन्नाथपुर से लापता जुड़वां बच्चों का मिला सुराग ! पुलिस ने की जानकारी देने वाले को 50 हजार के इनाम की घोषणा
तीनों बच्चों को लापता हुए 13 दिन हो चुके हैं. पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें बच्चों को पुरी स्टेशन में घूमते देखा गया है.

Ranchi, Jharkhand: जगन्नाथपुर से करण और अर्जुन नाम के दो जुड़वा बच्चे बीते 1 जून से लापता हैं. इन दोनों 12 वर्षीय बच्चों के साथ एक और बच्चा है जो उसी रोज से गायब है जिसका नाम शिवा बताया जा रहा है, जो पंडरा का रहने वाला है. अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगे थे लेकिन रविवार को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें तीनों बच्चों को एक साथ देखा गया है.
जानकारी के अनुसार बच्चे पुरी (उड़ीसा) के रेलवे स्टेशन में एक साथ घूमते देखे गए. यह सीसीटीवी फुटेज 3 जून की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि वे पुरी तक तपस्विनी एक्सप्रेस से यात्रा कर पहुंचे हैं. यह ट्रेन हटिया स्टेशन से खुलती है. पुलिस के अनुसार बच्चों को अंतिम बार धुर्वा के शालीमार बाजार में देखा गया था.
रांची पुलिस ने बच्चों की तलाश तेज करने के साथ इनाम की राशि की घोषणा भी की है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार इनाम देने का ऐलान किया है.
इसी साल जनवरी में जगन्नाथपुर इलाके के मौसीबाड़ा से दो बच्चे अंश और अंशिका लापता हुए थे. जिन्हें रामगढ़ से बरामद किया गया था. हलांकि बच्चों की बरामदगी सकुशल कर ली गई थी, बावजूद इसके पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं की. जिस कारण बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार जारी हैं. विपक्षी दल भाजपा के नेताओं द्वारा भी सरकार व प्रशासन से बच्चों के सकुशल और जल्द बरामदगी की मांग की जा रही है.
1 जून को ही बच्चों के लापता होने का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी आदि की जांच कर रही है.
(रांची से शाही अली की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड की पारंपरिक कला को मिली विशिष्ट पहचान, 11 उत्पादों को मिला GI टैग, निर्यात में होगी बढ़ोतरी

चोरों की चालाकी पर भारी पड़ी पुलिस की चौकसी, एक महीने बाद सलाखों के पीछे पहुंचे मोटर चोर







