TMC में महा-बदलावः सभी संगठन भंग, अब नए सिरे से खड़ी होगी पार्टी
TMC में महा-बदलावः सभी संगठन भंग, अब नए सिरे से खड़ी होगी पार्टी


पश्चिम बंगाल की सियासत में, इस वक्त एक तरह से बड़ा राजनीतिक संकट सा खड़ा हो गया जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्य में अपने संगठन की सब इकाइयों और फ्रंटल संगठनों को, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जो बयान जारी किया उसमें कहा गया कि संगठन के भीतर “आत्ममंथन, प्रदर्शन की समीक्षा और संगठनात्मक आकलन” के लिए यह फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दिये, कि जल्द ही संगठन को नए सिरे से, फिर व्यवस्थित किया जाएगा.
ये घटनाक्रम उस समय दिखा जब हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए बागी नेता रितब्रत बनर्जी करीब 60 विधायकों के समर्थन-पत्र के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष के पास पहुंच गए। वहां उन्होंने अपने गुट को “असली TMC” के रूप में मान्यता देने की मांग रखी है। इस तरह की बात के बाद राज्य की राजनीति में हलचल कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है, और पार्टी के अंदर बड़े बंटवारे की अटकलें लगने लगी हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हालिया विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद TMC के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। टिकटों का बंटवारा, नेतृत्व का कामकाज, और संगठनात्मक फैसलों को लेकर कई नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है. कई लोग ये मानकर चल रहे हैं कि संभावित टूट-फूट को रोकने, और बढ़ते असंतोष को किसी तरह नियंत्रित करने के लिए पार्टी हाईकमान ने ये बड़ा कदम उठाया है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कटिहार जिला जदयू पार्टी में उगाही कांड का धमाका! सदस्यता अभियान के नाम पर वसूली का आरोप, नक्षत्र न्यूज़ के कैमरे में कैद हुआ कबूलनामा

Social Media पर छाया CM Vijay का ब्लेजर लुक







