यूट्यूबर मिशु मंडल के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़.. पुलिस के खिलाफ लगे नारे, आरोपी भीड़ भड़काने के आरोप में जेल में है बंद
गिरिडीह का रहने वाला यूट्यूबर मिशु मंडल जेल में बंद है. जिसका ताल्लुक दिलीप दास केस से अप्रत्यक्ष अथवा प्रत्यक्ष रूप से माना जाता है. इसकी रिहाई को लेकर पुलिस के खिलाफ शनिवार को गिरिडीह में जमकर नारेबाजी की गई.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह में कोयला खदान के मजदूर दिलीप दास हत्याकांड का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. बीते दिनों मामले की जांच के दौरान जिले के ही यूट्यूबर मिशु मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने भीड़ को भड़काया और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की.
शनिवार को गिरफ्तार यूट्यूबर के समर्थन में लोग हाथों में तख्तियां लिए सड़क पर उतर आए. जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थी. सबकी प्रशासन से एक ही मांग थी कि मिशु मंडल को फौरन रिहा किया जाए. बताते चलें कि यह प्रदर्शन जनता जागरूकता संघ के बैनर तले निकाला गया था. वहीं प्रदर्शन को जयराम महतो की पार्टी JLKM का भी समर्थन प्राप्त था.
इस आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. JLKM नेता नागेंद्र चंद्रवंशी भी सड़क पर प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुए. शहर के कई स्थानों पर नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने युवाओं को समझाकर प्रदर्शन रोकने का भी प्रयास किया. टावर चौक, काली बाड़ी सहित कई जगहों पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हजारीबाग के IRS अधिकारी बने NTA के नए संयुक्त निदेशक, केंद्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण मंत्रालय ने जारी किए आदेश

घर से भागकर बेटी ने की शादी, मां ने जीते जी कर दिया पिंडदान







