सरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, चीख-पुकार मचने से पहले हुआ फरार
यह सनसनीखेज वारदात सिमडेगा के नवाटोली की है. लड़की ने सरफिरे आशिक को प्रेमी रूप में स्वीकारने से जब मना कर दिया, तो आवेश में आकर उसने लड़की को मौत के घाट उतारने का फैसला ले लिया. जिससे वह कहता था कि प्यार करता है.

Simdega, Jharkhand: झारखंड में बढ़ते अपराध के बीच सिमडेगा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सिमडेगा में घर में सो रही युवती को सनकी आशिक़ ने गोली मार दी है. जिसे फौरन इलाज के लिए रिम्स लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गोली चलाने वाले बदमाश आदर्श यादव को लड़की का एकतरफा आशिक बताया जा रहा है. वारदात को अंजाम देकर सरफिरा आशिक फौरन मौके से फरार हो गया.
मृतका की पहचान नवाटोली निवासी मोहम्मद हुसैन की पुत्री जेबा परवीन के रूप में हुई है. मामले में पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपी आदर्श यादव को गिरफ्तार किया जाए. वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. नवाटोली निवासी मोहम्मद हुसैन की पुत्री जेबा परवीन अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान अपराधी घर में घुस आए और बेहद करीब से उसके सिर में गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग कमरे में पहुंचे, जहां जेबा खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी.
परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है और मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ कड़ी सजा की मांग की गई है.
परिजनों का कहना है कि युवक ने एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी है, जो लगातार परेशान कर रहा था. बताया जा रहा है कि मृतका की अगले माह शादी तय थी. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
(सिमडेगा से आशीष शास्त्री की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

यूट्यूबर मिशु मंडल के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़.. पुलिस के खिलाफ लगे नारे, आरोपी भीड़ भड़काने के आरोप में जेल में है बंद

दामोदर नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो अब भी लापता, युद्धस्तर पर चल रहा खोज अभियान







