गिरिडीह में एक सनकी आरोपी ने लगाई सब्जी दुकान में आग, लोगों ने पोल से बांधकर की पिटाई
सीसीटीवी फुटेज से आग लगाने वाले की पहचान होते ही ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

Giridih, Jharkhand : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के पूरनानगर में एक सनकी शख्स ने एक गरीब की सब्जी दुकान को आग के हवाले कर दिया. आग इतनी भयानक थी कि उसने देखते ही देखते पास में खड़ी अर्जुन पंडित की कार को भी चपेट में ले लिया. पल भर में एक गरीब की रोजी-रोटी उजड़ गई और अर्जुन पंडित की लाखों की गाड़ी जलकर कबाड़ हो गई.

सुबह जब गाड़ी मालिक अर्जुन पंडित ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तब इस पूरी साजिश का खुलासा हुआ. सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि पूरनानगर गांव का ही रहने वाला बाजो पंडित रात के अंधेरे में इस आगजनी की वारदात को अंजाम दे रहा है.
सीसीटीवी फुटेज से आग लगाने वाले की पहचान होते ही ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ग्रामीणों ने सुबह-सुबह आरोपी बाजो पंडित को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और पिटाई की.
स्थानीय लोगों की माने तो 40 वर्षीय आरोपी बाजो पंडित ने दो शादियां की हैं लेकिन कोई भी बीवी उसके साथ नहीं रहती. हाल ही में उसकी मां भी उसे छोड़कर चली गई और वह घर में बिल्कुल अकेला रहता है. ग्रामीणों की माने तो वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा है और पूर्व में भी मंदिर में चोरी सहित कई अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
इधर मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बाजो पंडित को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लेते हुए कानूनी कार्रवाई में जुट गई.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Breaking : खंडोली से लौट रहा कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 युवक बुरी तरह घायल

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : राज्यसभा के रण में झूठे निकले कांग्रेस के दावे, परिमल नाथवाणी विजयी







