
साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 : रांची तैयार, छह देशों के 300 एथलीटों की भिड़ंत
रांची 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. छह दक्षिण एशियाई देशों के 300 एथलीट 37 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे. बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में यह आयोजन क्षेत्रीय एकता और खेल भावना का भव्य उत्सव बनेगा.















