अहमदाबाद में होगा पहली बार विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन
4 से 8 जून तक 70 से अधिक देशों के 500 से ज्यादा एथलीट लेंगे हिस्सा, योगासन को वैश्विक खेल के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद |

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में पहली बार 4 से लेकर 8 जून तक आयोजित होने वाली विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 इतिहास रचने के लिए तैयार है | इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगभग 70 से अधिक देश हिस्सा ले रहे है | 500 से अधिक एथलीट अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे | इस पहल से योगासन को दुनियाभर में नई पहचान मिलेगी और प्रसिद्धि हासिल होगी | इस चैंपियनशिप में विभिन्न देश, जैसे - अमेरिका, घाना, केन्या, मलेशिया, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान आदि भाग लेंगे | इसका आयोजन अहमदाबाद के EKA एरिना स्टेडियम में होने वाला है |
मेजबान भारत 122 सदस्यीय दल के साथ भाग लेगा, जिसमें एथलीट छह आयु वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे – सब-जूनियर पुरुष और महिला (10-14 वर्ष), जूनियर पुरुष और महिला (14-18 वर्ष), सीनियर (18-28 वर्ष), सीनियर ए (28-35 वर्ष), सीनियर बी (35-45 वर्ष) और सीनियर सी (45-55 वर्ष)। ये एथलीट अगले 5 दिनों तक अपनी कुशलता दिखाएंगे |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से आयोजित होने वाले इस चैंपियनशिप में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। यह प्रमुख वैश्विक खेल आयोजन योगासन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इन सबके साथ पहली बार किसी भी चैंपियनशिप में वैश्विक स्तर पर "इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम" का प्रयोग होगा , जो की प्रतियोगिता में और अधिक पारदर्शिता लाएगा | इसके साथ-साथ टूर्नामेंट में 32 अंतरराष्ट्रीय जज एवं 51 राष्ट्रीय लेवल के जजों को शामिल किया गया |
इस चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार , के साथ साथ भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), जोकि भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल निकाय है, ने हाथ आगे बढ़ाए है | इस प्रतियोगिता को सफल बनाने एवं ओलंपिक्स में भी पहचान दिलाने में इन मंत्रालयों का बड़ा हाथ होगा |
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









