गिरिडीह में वज्रपात की चपेट में आए तीन लोग, गंभीर रूप से झुलसे
बुधवार के दिन मौसम का मिजाज बदलने के बाद तेज हवाएं चलने लगी. जिसके बाद वज्रपात चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

Giridih, Jharkhand: बुधवार को अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद वज्रपात ने गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके में दो लोगों का जान ले लिया. घटना गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके के चंदौरी में वज्रपात की घटना हुई. जिसमें इसी थाना इलाके के बेलवाना गांव में 2 साल के नुनमनी कुमार और अमन तुरी की मौत हो गई. आफताब अंसारी और राजू तुरी गंभीर रूप से झुलस गए.
हालांकि इस वज्रपात की घटना में तीसरे व्यक्ति के झुलसने की बात भी सामने आई है. जानकारी के अनुसार सभी बेलवाना के सकरी नदी के समीप बैठे थे, इसी दौरान मौसम का मिजाज बदलने लगा- तेज हवाएं और गरज के साथ बिजली भी कड़कने लग गई. जिसकी चपेट में आने से अमन और नूनमणि की मौत हुई. दोनों की मौत की पुष्टि तिसरी के स्वास्थ केंद्र में डॉक्टर द्वारा किया गया.
खबर लिखे जाने तक गंभीर रूप से झुलसे तीनों का इलाज जारी है.
Report By - Manoj & Anand
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी का कड़ा एक्शन,एक और आरोपी गिरफ्तार

अपराध कर अपराधियों का बच निकलना अब होगा और भी मुश्किल, शहर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर







