गोड्डा के इस थाना प्रभारी की चर्चा जोरों पर: कभी हेलमेट चेकिंग.. कभी रुद्राभिषेक करते आते हैं नजर
गोड्डा के पथरगामा थाना में कार्यरत थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह की काफी चर्चाएं की जा रही हैं. इन दिनों ये अपनी आध्यात्मिक छवि के प्रदर्शन के कारण चर्चा में बने हुए हैं.

Godda, Jharkhand: जिले में इन दिनों एक थाना प्रभारी की चर्चा खूब हो रही है. नाम है पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह. वजह सिर्फ अपराध नियंत्रण या ट्रैफिक अभियान नहीं, बल्कि उनका आध्यात्मिक अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. एक तरफ जहां थाना प्रभारी सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं, हेलमेट और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूजा-अर्चना के जरिए भी खास संदेश देने का काम कर रहे हैं.
शिवदयाल सिंह का कहना है कि उनका शिव की भक्ति में किया जाने वाला रुद्राभिषेक इलाके में शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा, अपराधमुक्त वातावरण के साथ सामाजिक सौहार्द की की बहाली में शिव उनकी मदद करेंगे. इससे थाना क्षेत्र की जनता में भी एकजुट रहने की प्रेरणा का प्रसार होगा.
थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने पथरगामा स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रुद्राभिषेक किया. भगवान शिव का अभिषेक और विशेष शृंगार संपन्न हुआ. पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सुख-शांति, अपराधमुक्त वातावरण और सामाजिक सौहार्द की कामना की. आमतौर पर पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था संभालते नजर आते हैं, लेकिन शिवदयाल सिंह का यह अलग अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें चर्चा में हैं.
वे कहते हैं कि सिर्फ कानून के भरोसे नहीं, बल्कि भोलेनाथ के आशीर्वाद से भी क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने में उन्हें प्रेरणा मिलेगी. फिलहाल, सड़क सुरक्षा से लेकर धार्मिक अनुष्ठान तक थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह का नाम गोड्डा में चर्चा का विषय बना हुआ है.
(गोड्डा से प्रिंस यादव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धनबाद के संस्कार ज्ञानपीठ हरिना में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य आयोजन

मेदिनीनगर में डीजीपी की बड़ी समीक्षा बैठक, अपराधियों और नक्सलियों को दी सख्त चेतावनी







