गिरिडीह डीसी ने आदिवासी मजदूर हत्याकांड मामले में प्रभावित गांव का किया दौरा, बच्चों के जीवन यापन के लिए दिए आवश्यक निर्देश
बीते दिनों नकाबपोश हमलावरों ने आदिवासी मजदूर दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी थी. मृतक के बच्चों की पढ़ाई की हानि न हो और उनका जीवन यापन सुचारु रूप से चल सके इस दिशा में जिले के डीसी ने आवश्यक निर्देश दिए.

Giridih, Jharkhand: पीरटांड़ प्रखंड और मधुबन थाना इलाके के त्रिलतांड में हुए आदिवासी डोली मजदूर और उसकी पत्नी पर हुए जानलेवा हमले की गंभीरता को देखते हुए डीसी ने गांव का दौरा किया. इस दौरान डीसी रामनिवास यादव के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी समेत कई अधिकारी और डुमरी एसडीपीओ आबिद खान भी मौजूद थे.
डीसी ने इस दौरान पूरे घटना की जानकारी ली और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. डीसी ने मृतक आदिवासी डोली मजदूर हत्याकांड मामले में चारों बच्चों के जीवन यापन को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए. कहा कि दो बच्चों का फिलहाल सरकारी स्तर पर सहयोग किया जाएगा. दोनों का स्कूल में नामांकन कराया जाएगा. वहीं दो और बच्चों का भरण पोषण भी अब जिला प्रशासन की निगरानी में किया जाएगा.
उन्होंने गांव के सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए डीसी ने तत्काल सड़क निर्माण को लेकर एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया. जिससे गांव में आवागमन के लिए सड़क निर्माण हो सके.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मेदिनीनगर में डीजीपी की बड़ी समीक्षा बैठक, अपराधियों और नक्सलियों को दी सख्त चेतावनी

विश्व पर्यावरण दिवस पर मेदिनीनगर में कार्यक्रम का आयोजन: राधाकृष्ण किशोर ने कहा- पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से हो पालन







