सौतेली मां अक्सर करती थी छात्रा की पिटाई, गिरिडीह में 'पायल' की मौत के दिन की सच्चाई आई सामने !
गिरिडीह में पायल कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने घरेलू विवाद की एक घटना की जानकारी दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. लेकिन...

Giridih, Jharkhand: पायल कुमारी मौत मामले में गिरिडीह मुफ्फसिल थाना पुलिस का जांच जारी है. बीते दिनों गिरिडीह के उसरी नदी में लड़की का शव तैरता मिला था, जिसके बाद जिले में सनसनी फैल गई थी. लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे. पुलिस की पूछताछ के बाद यह सामने आया कि उसके लापता होने के दिन घर में सौतेली माता के साथ उसकी किसी बात पर बकझक हुई थी.
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बताया कि मृतका के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. हालांकि पुलिस इस बात का भी खुलासा जल्द करेगी कि घर में परिजनों से नोकझोक किस बात पर हुई थी और उसके साथ कोई हिंसा हुई या नहीं.
बताते चलें कि शव को उसरी नदी से जिस स्थिति में बरामद किया गया था, उस दिन तीन दिनों तक पानी में रहने के कारण शव गलने की स्थिति में आ गया था. लिहाजा, शव का पोस्टमार्टम गिरिडीह सदर अस्पताल में होना संभव नहीं था, जिसके बाद मृतका का शव धनबाद के पीएमसीएच में भेजा गया. जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ.
पुलिस की जानकारी के आधार पर यह बताया जा रहा है कि पायल की मौत आत्महत्या करने से ही हुई है. गौरतलब है कि आधिकारिक तौर पर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. संभवत: पायल की मौत को उसे घरवालों द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाए जाने का भी मामला बताया जा रहा है.
जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई है कि पायल के साथ उसकी सौतेली मां का व्यवहार अच्छा नहीं रहा करता था. अक्सर वह पायल के साथ मारपीट किया करती थी. जिस कारण छात्रा मानसिक तौर से भी परेशान रहा करती थी.
पुलिस ने पायल की कई सहेलियों से भी बात की तो जानकारी प्राप्त हुई कि पायल सदर प्रखंड में सिलाई की ट्रेनिंग ले रही थी. वहीं पढ़ाई में भी वह बहुत होनहार थी. गिरिडीह गांडेय रोड स्थित केके वर्मा कॉलेज में कुछ दिनों पहले पायल ने इंटर में दाखिला लिया था. लेकिन घरेलू विवाद के कारण वह कॉलेज नहीं जा पा रही थी. खुद भी पढ़ाई करती थी, और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी.
मामले का संपूर्ण खुलासा पुलिस द्वारा जल्द किए जाने के संकेत मिले हैं. फिलहाल जांच जारी है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: रोजगार मेला में 132 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

रांची में खोरठा भाषा पर पहला राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर







