शादी का झूठा वादा कर डेढ़ साल तक करता रहा यौन शोषण, महिला की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार
युवती के अनुसार जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने अचानक शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता ने...

Dumka, Jharkhand: दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सोमलाल हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. युवती का घर आरोपी के गांव से कुछ ही दूरी पर बताया जा रहा है, जिसके कारण दोनों के बीच पहले से जान पहचान थी. युवती के अनुसार जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने अचानक शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता ने 16 मई को शिकारीपाड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.
पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने शिकारीपाड़ा थाना कांड संख्या 50/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया.जांच शुरू होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमलाल हांसदा को शिकारीपाड़ा बाजार से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. मामले की आगे की जांच जारी है.
(दुमका से विजय तिवारी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में खोरठा भाषा पर पहला राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर

मारपीट और छिनतई के आरोपी की रिहाई को लेकर गिरिडीह भाजपा दे रही धरना







