मारपीट और छिनतई के आरोपी की रिहाई को लेकर गिरिडीह भाजपा दे रही धरना
गिरिडीह के सरिया में भाजपा नेता धरने पर बैठ गए. धरना एक आरोपी पर पुलिस द्वारा बेहिसाब मारपीट करने का आरोप को लेकर दिया जा रहा था. जिसने ऋण वसूली के नाम पर एक युवक के साथ मारपीट की थी. जिसमें उसका भाई भी शामिल था. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

Giridih, Jharkhand: ऋण वसूली के क्रम में ऋणधारकों से मारपीट के आरोपी युवक प्रेम मंडल को गिरिडीह के सरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस दौरान जब शुक्रवार को उससे सरिया इंस्पेक्टर अजय कुमार द्वारा पूछताछ के दौरान सख्ती की गई तो सरिया भाजपा के नेता आरोपी के समर्थन में धरने पर बैठ गए. भाजपा नेताओं ने इंस्पेक्टर अजय कुमार पर आरोप लगते हुए कहा कि अगर प्रेम मंडल किसी मामले में आरोपी भी है तो पुलिस उससे इतनी क्रूरता से पेश नहीं आ सकती.
SDPO ने जताया उचित कार्रवाई का भरोसा
धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने गिरिडीह पुलिस से प्रेम मंडल को रिहा करने की मांग करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार को बर्खास्त करने की भी मांग की. इस विषय पर एसडीपीओ धनंजय राम ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की. उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच होने के बाद कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी लगा रहा खुद के साथ हुई मारपीट का आरोप
दरअसल, सरिया थाना के पोखरियाडीह निवासी प्रेम मंडल और उसके भाई के खिलाफ इसी महीने एक ऋणधारक ने आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. इसके उलट ऋण वसूली के नाम पर आरोपी प्रेम मंडल ने ही उसके और उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपी प्रेम मंडल ने भी अपने भाई के साथ मिलकर ऋणधारक के साथ जमकर मारपीट की थी. जानकारी के अनुसार प्रेम मंडल का भाई एक फाइनेंस कंपनी में ऋणधारकों से वसूली का काम करता है. अब तक कई बकायेदारों से प्रेम मंडल और उसके भाई मारपीट कर चुके हैं.
मारपीट के 25 दिन बाद पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
25 दिन पहले हुई इस मारपीट की घटना के बाद बकायदार ने प्रेम मंडल के खिलाफ सरिया थाना में मारपीट, छिनतई का केस दर्ज कराया था. वहीं 25 दिन बाद उसे सरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान इंस्पेक्टर अजय कुमार ने उससे जब पूछताछ की तो अपना गुनाह कबूलने के बजाय आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोप को झुठलाने लग गया.
आरोपी को पेशी के बाद भेज दिया गया जेल
हालांकि उसकी शनिवार को गिरिडीह कोर्ट में पेशी हुई और आरोप तय होने के बाद आरोपी प्रेम मंडल को जेल भेज दिया गया. वहीं भाजपा नेताओं की टोली मारपीट और छिनतई के इस आरोपी को बचाने के लिए धरने पर बैठ गई. जबकि सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार का दावा है कि प्रेम मंडल के खिलाफ कई और केस भी दर्ज हैं.
इधर धरना देने वाले भाजपा नेताओं में रामपति वर्मा, मनीष मंडल, हेमलाल मंडल, सतीश मंडल, बिपिन शर्मा और विनोद यादव का नाम शामिल है.
( गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू और संतोष तरवे की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: रोजगार मेला में 132 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

रांची में खोरठा भाषा पर पहला राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर







