कॉल गया से लेकिन शिकार बनते थे अमेरिका के लोग! समझिए ठगी का हाइटेक तरीका
Flipkart और Amazon का नाम लेकर चल रहा था करोड़ों का खेल। गया पुलिस की एक रेड ने पूरे साइबर रैकेट का पर्दाफाश कर दिया।


अगर आपके फोन पर कभी अमेजॉन कस्टमर केयर या फ्लिपकार्ट सपोर्ट बनकर किसी का कॉल आया है तो यह खबर आपके लिए भी जरूरी है। बिहार के गया में ऐसा ही एक हाईटेक साइबर फ्रॉड रैकेट पकड़ा गया जो भारत में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे थे। गया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस पूरे ग्रहों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामपुर थाना क्षेत्र के व्हाइट हाउस रोड स्थित मोती मनी अपार्टमेंट में छापेमारी की और पश्चिम बंगाल के 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
Flipkart और Amazon का नाम लेकर करते थे ठगी
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया क्या रूपी खुद को फ्लिपकार्ट और अमेजॉन का कस्टमर केयर अधिकारी बता रहे थे। यही बात कर वह लोगों को कॉल करते और कभी रिफंड तो कभी ऑर्डर कैंसिलेशन तो कभी टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर लोगों को जहां से में लेकर उनकी बैंकिंग और कार्ड संबंधी जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद उनके खातों से पैसे उड़ा दिए जाते थे।
पुलिस को छापेमारी में मौके से कई अहम डिजिटल सबूत मिले जिनमें 15 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 22 ATM कार्ड और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज और उपकरण मौजूद थे। अब इन सभी चीजों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि सारे नेटवर्क का और पैसों के लेनदेन का पता लगाया जा सके।
एक करोड़ की ठगी... और बढ़ सकता है आंकड़ा
SSP के अनुसार, शुरुआती जांच में ही करीब एक करोड़ की ठगी का खुलासा हो चुका है हालांकि उनका मानना है कि आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल जांच के बाद यार काम और अधिक हो सकती है। गिरफ्तार किए गए सभी लोग कोलकाता के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









