पति को बुलाया, स्कॉर्पियो में बैठाया, फिर कभी घर नहीं लौटा! 5 साल का अफेयर
भागलपुर के नवगछिया में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आई कहानी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।


प्यार जब जुनून बन जाता है तो कई बार रिश्ते सबसे बड़े कीमत चुकाते हैं। भागलपुर के नवगछिया से सामने आया या मामला भी कुछ ऐसा ही नजर आता है। 5 साल का अफेयर, जिसको लेकर महिला का पति विरोध करता था। इसी से नाराज होकर पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच ली। यह मामला है खरीक निवासी उमेश शर्मा की हत्या का। शुरुआत में या मामला सिर्फ लापता होने का था लेकिन पुलिस की जान जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी में चौंकाने वाले खुला से होते गए।
काम के बहाने बुलाया... स्कॉर्पियो में बैठाया... फिर नहीं लौटा घर
पुलिस के मुताबिक 5 अगस्त को मुख्य आरोपी पंकज शर्मा हैदराबाद से पूर्णिया पहुंचता है। वहां से अपने साथियों के साथ नवगछिया आता है। आप यह है कि उमेश शर्मा को कम का बहाना बनाकर गाड़ी में बैठाया गया और उसे कुरसेला की ओर ले जाया गया।
पत्नी तक कैसे पहुंची पुलिस
6 अगस्त को उमेश के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का दावा है की जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी अनीता देवी पंकज शर्मा के साथ करीब 5 साल से प्रेम संबंध में थी। पुलिस के मुताबिक उमेश इस रिश्ते का विरोध करता था और यही उसके मौत की वजह बन गई।
इस मामले में पुलिस में अनीता देवी, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पंकज शर्मा और अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'कब मिलेगा विमल कुमार को इंसाफ?' दानापुर में कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

ऐसे ही नहीं कहते...'Bihar Is Not For Beginners!' ट्रांसफॉर्मर से कमाते थे लाखों







