पुलिस की वर्दी भी नहीं बचा पाई! महिला कांस्टेबल पर ही तान दिया बदमाशों ने पिस्टल
मुजफ्फरपुर में बीएमपी-6 की महिला कांस्टेबल को बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रोक लिया। चेन लूटने के बाद विरोध हुआ तो फायरिंग कर फरार हो गए।


अपराधियों का दुस्साहस अब किस हद तक पहुंच गया है, इसका अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है। बीएमपी-6 में तैनात महिला कांस्टेबल नेहा से न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित बीएमपी-6 मेन रोड के पास शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे पिस्टल की नोक पर सोने की चेन लूट ली गई। जानकारी के अनुसार, नेहा सब्जी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रही थीं।
बताया गया कि न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित बीएमपी-6 मेन रोड के पास जैसे ही वह गली में मुड़ीं, काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगा दी। इसके बाद पिस्टल दिखाकर उनके गले से करीब एक भर वजनी, लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली।
विरोध किया तो ...
महिला कांस्टेबल ने विरोध कर बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागते समय दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी तेज रफ्तार बाइक से भागते बदमाशों और फायरिंग की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
(Report - गोविंद कुमार, मुजफ्फरपुर)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'कब मिलेगा विमल कुमार को इंसाफ?' दानापुर में कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

ऐसे ही नहीं कहते...'Bihar Is Not For Beginners!' ट्रांसफॉर्मर से कमाते थे लाखों







