शव जलाने गया था युवक, खुद ही चिता पर लेट गया!
पटना के बाढ़ स्थित उमानाथ घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया 25 वर्षीय युवक स्नान के दौरान गंगा की तेज धार में बह गया। उसकी तलाश जारी है।


पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत उमानाथ में शव जलाने साथ गया एक युवक स्नान के दौरान गंगा की तेज धार में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की और उसे बचाने के लिए खाली डिब्बा भी गंगा में फेंका लेकिन युवक उसे पकड़ नहीं सका और गंगा में डूब गया।
बचाने की कोशिश हुई, लेकिन तेज धार पड़ गई भारी
युवक की पहचान 25 वर्षीय वीरू कुमार के तौर पर हुई है। युवक के परिजन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर आठ निवासी युवक उमानाथ एक व्यक्ति का शव जलाने साथ आया था, व्यक्ति का शव जलाने के बाद वह उमानाथ घाट पर स्नान करने आया, जहां गंगा की तेज धार की चपेट में आ गया और गंगा में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन तेज धार के कारण लोगों से बचा नहीं पाए और वह गंगा में डूब गया।
एक बेटे का है पिता
युवक शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। परिजनों ने प्रशासन से स्थानीय गोताखोर जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे डूबे युवक को जल्द से जल्द खोजा जाए।
बाढ़ से रविशंकर शर्मा की रिपोर्ट।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ऐसे ही नहीं कहते...'Bihar Is Not For Beginners!' ट्रांसफॉर्मर से कमाते थे लाखों

अब सिर्फ बुनाई नहीं, ऑनलाइन होगी कमाई! रोहतास के बुनकरों के लिए बड़ा प्लान







