20 पुड़िया ब्राउन शुगर लेकर घूम रहा था तस्कर! पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
माराफारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में गनी अंसारी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में 20 में से 18 पुड़िया बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने नकदी भी बरामद की है।


बोकारो में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जोरों पर चल रही है। करवाई के दौरान, माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो गाँव से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ये करवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। सूचना के अनुसार, गनी अंसारी अपने पॉकेट में ब्राउन शुगर के 20 - 20 पैकेट लेकर घूम घूम कर बेच रहा है।
आगे की कार्रवाई के लिए विशेष टीम की गठन
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। फिर टीम ने गांव में छापेमारी कर गनी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पॉकेट से ब्राउन शुगर की दो पुड़िया बरामद हुई, जो सफेद कागज में लपेटी हुई थी और वजन में 1.8 ग्राम थी।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह पहले ही ब्राउन शुगर की 18 पुड़िया बेच चुका है। ब्राउन शुगर बेचकर प्राप्त किए गए 8450 रुपए नकद भी उसकी जेब से बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 71/2026, दिनांक 2 अगस्त 2026, धारा 21(a)/22(a) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।
(बोकारो से संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं और गिर सकती है बिजली, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

हजारीबाग में यहां घने जंगलों के बीच चल रहा था अवैध कोयले का काला खेल, CISF के एक्शन के बाद NTPC इलाके में गर्जा बुलडोजर







