Shibu Soren Padma Bhushan : 'गुरुजी' को तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कल्पना सोरेन हुईं भावुक
झारखंड निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन (गुरुजी) को मरणोपरांत राष्ट्रपति द्वारा पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया.

Shibu Soren Padma Bhushan : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और आदिवासी नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी पत्नी रूपी सोरेन को यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा.

पद्म भूषण सम्मान
यह सम्मान शिबू सोरेन (जिन्हें 'दिशोम गुरु' और 'गुरुजी' के नाम से भी जाना जाता है) को लोक कार्य के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान और झारखंड के अलग राज्य के रूप में गठन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है.

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उनकी बहू कल्पना सोरेन भी रूपी सोरेन के साथ उपस्थित थीं. शिबू सोरेन को दिए गए इस सम्मान को न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक बेहद गर्व और भावुक क्षण माना गया.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Sarla Birla University में याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने टीम का किया विस्तार, झारखंड के अरविंदर सिंह खुराना बने राष्ट्रीय अध्यक्ष







