राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने टीम का किया विस्तार, झारखंड के अरविंदर सिंह खुराना बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अपने टीम का विस्तार करते झारखंड के अरविन्दर सिंह खुराना बॉबी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भावेश सिंह को सचिव मनोनीत किया.

Ranchi, Jharkhand : राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अपने टीम का विस्तार करते झारखंड के अरविन्दर सिंह खुराना बॉबी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भावेश सिंह को सचिव मनोनीत किया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि झारखंड में 24 में जिलों में से 19 हिंदू बहुसंख्यक है एवं अन्य जिलों मे हिन्दुओं की संख्या लगातार घट रही है, इसका मुख्य कारण है डेमोग्राफी का बदलना. इसे नहीं ठीक किया गया तो आने वाले वर्षों मे झारखंड में हिन्दुओं की आबादी काफी कम हो जाएगी. उन्होंने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पांडेय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में भ्रमण कर लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति के लिए जागरूक करेगी. उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी और स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ इंद्रेश कुमार का आभार व्यक्त किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुहर्रम आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं: उपायुक्त

Sarla Birla University में याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि







