अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन का आयोजन, उपायुक्त ने किया नेतृत्व
पलामू जिला प्रशासन द्वारा 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ जिला समाहरणालय परिसर से हुआ और समापन जीएलए कॉलेज मैदान में किया गया।

Medininagar अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को पलामू जिला प्रशासन द्वारा 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ जिला समाहरणालय परिसर से हुआ और समापन जीएलए कॉलेज मैदान में किया गया।
इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत स्वयं मैराथन में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। दौड़ में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा ओलंपिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना था। इस वर्ष ओलंपिक दिवस का वैश्विक संदेश “You Can Do This! Let’s Move” रखा गया है।
दौड़ के समापन के बाद प्रथम से दसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने युवाओं को खेल गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और जुनून किसी भी क्षेत्र में सफलता की आधारशिला हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुहर्रम आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं: उपायुक्त

Sarla Birla University में याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि







