Ranchi News : मेडिकल छात्रों के सशक्त नेटवर्क की ओर कदम, IMA MSN झारखंड की नई टीम घोषित
संगठन का मुख्य फोकस छात्र सहभागिता, पेशेवर विकास, अकादमिक सहयोग, सामुदायिक सेवा और नेतृत्व क्षमता के विकास पर रहेगा. इसके साथ ही राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से कार्यकारी सदस्यों और कॉलेज प्रतिनिधियों को भी टीम में शामिल किया गया है.

Ranchi News : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन – मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क (IMA MSN) झारखंड ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई राज्य कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है. नई टीम में मेडिकल छात्रों को नेतृत्व, अकादमिक सहयोग और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने वाले कई युवा प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, जमशेदपुर स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की डॉ. अनुष्री बराल को राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. राजा बाबू को राज्य महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. संगठन ने दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में राज्यभर के मेडिकल छात्रों को एक मजबूत मंच प्रदान करने की उम्मीद जताई है.
राष्ट्रीय परिषद सदस्य (नेशनल काउंसिल मेंबर) के रूप में डॉ. प्रतीक रंजन और आकांक्षा तिवारी का चयन किया गया है. वहीं, परिधा सिंह और डॉ. शुभम सागर को सह-संयोजक (को-कन्वेनर) बनाया गया है. इसके अलावा आदित्य कुमार, विशाल कुँवर सिंह, श्रुति गुप्ता और अनंत राज को संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आईएमए एमएसएन झारखंड की नवगठित टीम राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी. संगठन का मुख्य फोकस छात्र सहभागिता, पेशेवर विकास, अकादमिक सहयोग, सामुदायिक सेवा और नेतृत्व क्षमता के विकास पर रहेगा. इसके साथ ही राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से कार्यकारी सदस्यों और कॉलेज प्रतिनिधियों को भी टीम में शामिल किया गया है.
आईएमए एमएसएन झारखंड ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और राज्यभर के मेडिकल छात्रों के लिए एक सशक्त एवं सक्रिय नेटवर्क के निर्माण में योगदान देगी.
(रांची से तनय खंडेलवाल की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi News : अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ DM की सख्त कार्रवाई, मशीन जब्त.. सेंटर सील

गिरिडीह में भाजपा की जैविक खेती कार्यशाला, किसानों ने साझा किए अपने अनुभव







