गिरिडीह में भाजपा की जैविक खेती कार्यशाला, किसानों ने साझा किए अपने अनुभव
गिरिडीह में बुधवार को भाजपा द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया.

Giridih BJP News : गिरिडीह में बुधवार को भाजपा द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में गांडेय, बेंगाबाद, जमुआ, बिरनी, बगोदर और पीरटांड के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. भाजपा नेत्री शालिनी वैशाखीयार और भाजपा नेता देवराज के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में किसानों को सम्मानित भी किया गया. इस दौरान किसानों ने जैविक खेती अपनाने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग से खेती की लागत बढ़ रही थी और मिट्टी की उर्वरता घट रही थी. वहीं जैविक खाद अपनाने से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है तथा उत्पादन लागत में कमी आई है.
(गिरिडीह से मनोज की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Drug Controller Action : दवाएं किसी और के नाम पर उठाईं, बेच किसी और को दिया.. लाइसेंस रद्द

Ranchi News : मेडिकल छात्रों के सशक्त नेटवर्क की ओर कदम, IMA MSN झारखंड की नई टीम घोषित







