₹21,770 करोड़ की योजनाओं के साथ PM मोदी का गुजरात-दमन दौरा
पीएम मोदी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रहेंगे सूरत और दमन के दौरे पर. 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून 2026 को गुजरात के सूरत और केंद्रशासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे | वे अपने इस दौरे के दौरान करीब 2200 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्धघाटन करेंगे | इसके साथ ही वे राष्ट्र को समर्पण और कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे | प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है | यह यात्रा गुजरात और दमन-दीव के सम्पूर्ण विकास को नई गति देगी |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे की शुरुआत गुजरात के सूरत शहर से करेंगे। यहां वे हजीरा क्षेत्र में चल रही प्रमुख औद्योगिक संरचना परियोजनाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री करीब 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
सूरत में प्रधानमंत्री 200 बेड वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अस्पताल के शुरू होने से कर्मचारियों और उनके आश्रितों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 और पैकेज-7 का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
सूरत के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री दमन पहुंचेंगे। यहां वे नए 'नमो हवाई अड्डा' टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा दमन में बने अत्याधुनिक नमो अस्पताल का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









