पलामू: अगले माह पीएम आवास के लाभुकों का होगा गृह प्रवेश, डीसी ने नगर निकायों की विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की
पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न नगर निकायों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Palamu पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में नगर निकायों की विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मेदिनीनगर नगर निगम सहित विभिन्न नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वर्टिकल-3 के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-डी में तैयार फ्लैटों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर अगले माह पात्र लाभुकों का गृह प्रवेश सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान चियांकी पार्क, निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम, पेयजल आपूर्ति, एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट), सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, होल्डिंग एवं प्रॉपर्टी टैक्स वसूली, पार्कों के विकास और अन्य शहरी विकास योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को पेयजल से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान करने, लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में सहायक नगर आयुक्त, विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, जुडको एवं अर्बन लोकल बॉडी से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं और गिर सकती है बिजली, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

हजारीबाग में यहां घने जंगलों के बीच चल रहा था अवैध कोयले का काला खेल, CISF के एक्शन के बाद NTPC इलाके में गर्जा बुलडोजर







