रांची में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से, 5 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
जिले में 28 से 30 जून तक पोलियो की खुराक पिलाने का आयोजन किया जा रहा है. इसके अंतर्गत 5 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रोप पिलाई जाएगी.

Ranchi News : रांची जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा. इस दौरान 5 लाख बच्चों को पोलिया के ड्रोप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके अतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी. इस आयोजन के लिए रांची में 3,893 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए 7, 786 सदस्यों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
सिविल सर्जन ने जनता से अपील की है कि अपने 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं. उन्होंने कहा कि "हर बच्चा, हर बार" की भावना के साथ सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी भी बच्चे को इस अभियान से वंचित नहीं रहने देना है.
सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो प्रचार रथ को रवाना किया. यह प्रचार रथ रांची के सभी शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करेगा तथा अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने के लिए प्रेरित करेगा.
(रांची से तनय खंडेलवाल की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









