गढ़वा में बड़ी लापरवाही: गर्म पानी पीने से 60 से अधिक छात्राएं बीमार
खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। भीषण गर्मी के बीच सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण टंकी का अत्यधिक गर्म पानी पीने से 60 से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गईं।

Jharkhand के गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। भीषण गर्मी के बीच सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण टंकी का अत्यधिक गर्म पानी पीने से 60 से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गईं। सभी छात्राओं को इलाज के लिए भवनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में लगभग 300 छात्राएं रह रही हैं। शुक्रवार दोपहर बिजली नहीं रहने के कारण छत पर रखी प्लास्टिक की टंकी का पानी काफी गर्म हो गया। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें वही पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद कई छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और डिहाइड्रेशन की शिकायत होने लगी। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय में जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद पानी की मोटर नहीं चलाई गई। वहीं घटना के समय छात्रावास में वॉर्डन और एकाउंटेंट की अनुपस्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें काफी देर तक छात्राओं से मिलने नहीं दिया गया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मुख्य गेट खोला गया। मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ नंद जी राम, अंचलाधिकारी शंभू राम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं का हालचाल लिया। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में SIR के तीसरे चरण की प्रक्रिया 30 जून से, घर-घर जाकर डेटा कलेक्ट करेंगे BLO

रामगढ़ में बेखौफ अपराधीयों की फायरिंग, सीसीएल सिरका चेक पोस्ट पर चली गोली







