रामगढ़ में बेखौफ अपराधीयों की फायरिंग, सीसीएल सिरका चेक पोस्ट पर चली गोली
अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों से कहा, "मालिक से कह देना कि माइलेज करके चले." इसके बाद उन्होंने चेकपोस्ट के शीशे वाले दरवाजे पर एक गोली चलाई और मौके से फरार हो गए.

Ramgarh News : शनिवार तड़के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका चेकपोस्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे. उस समय चेकपोस्ट पर सीसीएल के सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों से कहा, "मालिक से कह देना कि माइलेज करके चले." इसके बाद उन्होंने चेकपोस्ट के शीशे वाले दरवाजे पर एक गोली चलाई और मौके से फरार हो गए. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ-साथ चेकपोस्ट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके.
(रामगढ़ से संजय की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में SIR के तीसरे चरण की प्रक्रिया 30 जून से, घर-घर जाकर डेटा कलेक्ट करेंगे BLO

Nawada News : अधकटी अवस्था में मिला युवक का शव, ट्रेन से कटने के लगाए जा रहे कयास







