‘दौड़ से ध्यान’, योग दिवस से पहले कोलकाता में मैराथन
योग दिवस की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दौड़ और योग सत्र में लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर कोलकाता में "सिटी ऑफ जॉय- दौड़ से ध्यान 2026" मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन कोलकाता नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर राइटर्स बिल्डिंग तक पहुंची। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मैराथन के बाद राइटर्स बिल्डिंग के सामने सार्वजनिक योग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम में कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग आज दुनिया भर में स्वास्थ्य और फिटनेस का मजबूत जरिया बन चुका है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर योग, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया। शहर में इसी तरह के 10 अन्य "योग रन" कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
पश्चिम बंगाल इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय स्तर के मुख्य कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। 21 जून को कोलकाता के रेड रोड पर बड़ा आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए करीब 38 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है और 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में लाखों लोग भाग लेंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" रखी गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, वारंट पर रोक हटी

ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, फिलहाल विपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी







