गिरिडीह के मधुबन में नकाबपोश हमलावरों ने मजदूर दंपति पर किया जानलेवा हमला, युवक की दर्दनाक मौत
गिरिडीह के मधुबन में एक मजदूर डोली ढोने का काम करता है, जिस पर बीती रात कुछ नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया. हमला धारदार हथियार से किया गया था, जिसमें युवक की महिला को भी निशाना बनाया गया.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के मधुबन थाना के दलान चकरी गांव में आधी रात नकाबपोश अपराधियों ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. चार की संख्या में आए अपराधियों के हमले में 45 वर्षीय पत्तिया हांसदा की मौत हो गई. मृतक डोली मजदूर था, और जैन तीर्थयात्रियों को डोली से पहाड़ ले जाया करता था. उसकी 35 वर्षीय पत्नी परनी देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए खटिया पर पहले मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया. जहां से उसे धनबाद के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मृतक के रिश्तेदार अनिल हेंब्रम के अनुसार परनी देवी का इलाज जारी है.
घायल महिला को खटिया से ले जाया गया अस्पताल
बीते दिनों एक ऐसी ही घटना पीरटांड़ के इसी इलाके से सामने आई थी, जहां एक महिला को इलाज के लिए वाहन आदि की सुविधा न होने की वजह से खटिया पर लोगों द्वारा ढो कर ले जाया जा रहा था. एक बार फिर पीरटांड़ के उसी इलाके से खटिया पर इलाज कराने के लिए ले जाने की दर्दनाक कहानी सामने आयी है. मधुबन थाना प्रभारी को जब सूचना मिली तो थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी और गंभीर रूप से जख्मी महिला को खटिया पर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया.
हमलावरों ने क्यों किया जानलेवा हमला?
इधर मृतक के रिश्तेदार अनिल हेंब्रम ने बताया कि दंपति पर हमला करने वालों के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं है. बताया कि दंपति पर तब हमला किया गया जब वे दोनों अपने घर पर सो रहे थे. दोनों की छाती और गले पर धारदार हथियार से वार किया गया. दोनों ने घायल अवस्था में जब चिल्लाना शुरू किया तो बच्चों की नींद टूटी. इसके बाद पड़ोसियों और अगल-बगल में रहने वाले रिश्तेदारों की भी फौरन उनके घर पर आए. लेकिन हमलावर तब तक फरार हो चुके थे.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जनता दरबार बना उम्मीद का केंद्र, लोगों के दिलों में बढ़ा डीसी पर भरोसा

चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, पलामू पुलिस ने छह सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा







