दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: बच्ची से दुष्कर्म के बाद भाई-बहन की निर्मम हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म
दरिंदे ने कबूलनामे में बताया कि पहले उसने लड़की से दोस्ती की, उसके साथ समय बिताया, उसका भरोसा जीता. इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, वहां उसके साथ दरिंदगी की और मौत के घाट उतार दिया.

Hazaribagh, Jharkhand: बीते दिनों हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र से नाबालिक बच्ची एवं उसके छोटे भाई की अपहरण कर निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था. 11 वर्ष की नाबालिक बच्ची और उसके तीन वर्षीय भाई की शहरी क्षेत्र के ओला शोरूम (लक्ष्मी पैट्रोल पंप के पास) से गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी.जिसके बाद थाने में इस मामला को दर्ज कर लिया गया था. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग पुलिस ने टीम का गठन किया. टीम ने खोजबीन के दौरान कई तरह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं लोगों से कड़ी पूछताछ की गई. लेकिन बच्चों की जानकारी नहीं मिली. बीते 31 मई को 11 वर्षीय बच्ची का शव सिंदूर स्थित श्मशान घाट के पास मिला था. एक दिन बाद बच्चे (भाई) की भी शव की बरामदगी कर ली गई.
लड़की की कैसे हुई अपराधी से दोस्ती
मामले की संजीदगी को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्षय से पुष्टि हुई कि एक व्यक्ति के द्वारा ओला शोरूम के बाहर से स्कूटी पर दोनों को बैठक ले जाते देखा गया.उसका नाम संजीत कुमार पासवान है जो कोर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इसके बाद हजारीबाग पुलिस ने संजीत कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. कड़ाई से पूछताछ के दौरान संजीत पासवान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि लड़की को विगत 2 महीने से ओला शोरूम की तरफ आते जाते वह देखा करता था. इसी क्रम में दोनो की जान-पहचान हुई और दोनों कई बार साथ खाना भी खाया. जिससे उनकी दोस्ती और गहरी हो गई.
घटना को कैसे दिया अंजाम
अपराधी ने बताया कि दोस्ती का फायदा उठाते हुए 27 मई को ओला शोरूम के बाहर से वह अपनी स्कूटी में दोनों को बैठा कर खिलाने और घुमाने के बहाने सिंदूर स्थित श्मशान घाट ले गया था. जहां सुनसान जगह और रात का फायदा उठाते हुए उसने लड़की के साथ जोर जबरदस्ती की, जिसके बाद दुष्कर्म जैसे कुकृत्य को भी अंजाम दिया. इस दौरान लड़की के विरोध करने के क्रम में उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद उसने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और श्मशान घाट के बहते पानी में फेंक दिया. वहां मौजूद झाड़ी से उसके शव को छिपा दिया गया. अपराधी ने बाद में लड़की के मासूम भाई की भी गला घोट कर हत्या कर दी. बच्चे के सर को बोरा में डालकर गार्डन में प्लास्टिक पहनाकर पास के कुएं में शव छुपाने की नीयत से फेंक दिया.
इस पूरे मामले पर हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है. वहीं आगे की कार्रवाई में हजारीबाग पुलिस जुटी हुई है.
(हजारीबाग से आशीष सिन्हा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, पलामू पुलिस ने छह सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा

गिरिडीह में दहेज के लोभ में भेंट चढ़ी 'पूर्णिमा', शव को जलता छोड़ फरार हो गया पति और परिवार, 13 साल पहले हुई थी शादी







