पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित होगा मलय डैम, उपायुक्त ने किया निरीक्षण
बोटिंग सुविधा होगी बेहतर, खराब नौकाओं की मरम्मत के निर्देश; पर्यटन और मत्स्य पालन को जोड़कर रोजगार बढ़ाने की योजना

Medininagar Palamu पलामू जिले के सतबरवा स्थित मलय डैम को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। गुरुवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मलय डैम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बोटिंग कर डैम के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पलामू प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध जिला है और मलय डैम को बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित कर जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन कई नौकाएं रखरखाव के अभाव में उपयोग से बाहर हैं। उन्होंने सभी खराब बोटों की शीघ्र मरम्मत कर दोबारा संचालन शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन और मत्स्य पालन को साथ लेकर क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित होंगे। जिला प्रशासन मलय डैम को प्राकृतिक पर्यटन, नौकायन, मत्स्य पालन और मनोरंजन गतिविधियों के समेकित केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ऑपरेशन प्रहार में पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा व 2.534 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

मलय डैम एवं सिंचाई नहर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्थायी समाधान के लिए सोमवार तक टेंडर जारी करने का निर्देश







