ऑपरेशन प्रहार में पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा व 2.534 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
पलामू के निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

Medininagar Palamu पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 33.789 किलोग्राम अवैध गांजा और 2.534 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है।
सतबरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा राम और दिनेश राम को गिरफ्तार किया। इनके पास से 33.789 किलोग्राम अवैध गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (BR01EH-5106) बरामद की गई।
वहीं पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शाहबुद्दीन मियां और गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2.534 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
पलामू पुलिस ने कहा है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित होगा मलय डैम, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

मलय डैम एवं सिंचाई नहर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्थायी समाधान के लिए सोमवार तक टेंडर जारी करने का निर्देश







