रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा: 4 मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आकर खदान के अंदर फंस गए
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आकर चार मजदूर खदान के अंदर फंस गए. जिन्हें सीसीएल रेस्क्यू टीम की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Ramgarh, Jharkhand: रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगड्डा माइंस क्षेत्र के चपरी गांव स्थित काजू बागान से सटे जंगल में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूर खदान के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया. सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि चपरी गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला उत्खनन किया जा रहा था. इसी दौरान खदान के भीतर जहरीली गैस फैल गई, जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर अंदर ही फंस गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी.
सूचना मिलते ही सीसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. कई घंटों की मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए दो मजदूरों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि दो अन्य को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही कुजू ओपी पुलिस, रामगढ़ के एसडीपीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर अपने स्तर से जांच कर रही है. जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी भी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं.
(रामगढ़ से संजय कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड टी20 लीग: कोयलांचल सुपर किंग्स और जमशेदपुर स्टीलर्स ने दर्ज की दमदार जीत

पलामू के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत, शहर में शोक की लहर







