Kolkata Warehouse Collapse : निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 50 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू में सेना की ली जा रही मदद
कोलकाता दक्षिण में बन रहा यह गोदाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की लीज पर दी गई संपत्ति पर बनाया जा रहा था. लोगों की चीखें गूंज रही हैं, कई दर्दनाक मंजर सामने आ रहे हैं.

Kolkata Warehouse Collapse : कोलकाता के तारातल ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार की दोपहर एक निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया. इस दर्दनाक घटना ने अब तक 4 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं मलबे में 50 से 60 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
मलबे में दबे 18 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है. जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था. जानकारी के अनुसार बचाव कार्य में सेना की मदद भी ली जा रही है. इसके अलावा रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज भी जुटी हुई है.
मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है. गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है. मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द रेस्क्यू करने के प्रयास जारी हैं.
कोलकाता के तारातला इलाके में ढहा निर्माणाधीन गोदाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (Syama Prasad Mookerjee Port) की लीज पर दी गई संपत्ति पर बनाया जा रहा था. कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार मुखर्जी के अनुसार, यह हादसा ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित एक लीज-होल्ड प्रॉपर्टी पर हुआ. इस हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा गोदाम के मालिक और इस प्रोजेक्ट से जुड़ी निर्माण कंपनी (कंट्रैक्टर) की जांच शुरू कर दी गई है और उनके बारे में पूछताछ की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बंगाल बेड़ियों से मुक्त, भ्रष्टाचारियों पर कसेगा शिकंजा": PM मोदी

बंगाल में PMFBY की एंट्री 50 लाख किसानों को मिलेगा फायदा, PM मोदी ने शुरू कीं कई योजनाएं







