भारत के लैंड पोर्ट हुए डिजिटल: गृह मंत्री ने लॉन्च किया LPMS ‘विनिमय’
LPMS ‘विनिमय’ से बढ़ेगी सुरक्षा, व्यापार होगा तेज और आसान

भारत की सीमा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Land Port Management System (LPMS) ‘विनिमय’ की शुरुआत की। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म देश के भूमि बंदरगाहों पर व्यापार, यात्री आवागमन और सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान और तेज बनाएगा।
अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुसार सीमाओं को केवल सुरक्षा चौकी नहीं, बल्कि व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि LPMS के माध्यम से Customs, Immigration, BSF और अन्य एजेंसियों के बीच रियल-टाइम समन्वय संभव होगा।
गृह मंत्री के मुताबिक, नई प्रणाली लागू होने से 90% कागजी काम खत्म हो जाएगा। Gate Processing समय में 40 से 60 प्रतिशत तक कमी आएगी, जबकि मालवाहक वाहनों की प्रतीक्षा अवधि भी घटेगी। प्लेटफॉर्म में ऑनलाइन भुगतान, स्लॉट बुकिंग, शिपमेंट ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अमित शाह ने बताया कि देश में अभी 15 भूमि बंदरगाह काम कर रहे हैं और अगले तीन वर्षों में 11 नए बंदरगाह विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में भूमि बंदरगाहों के जरिए होने वाला व्यापार 5,000 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 83,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सरकार का मानना है कि यह पहल सीमा सुरक्षा मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी बढ़ावा देगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पीएम मोदी ने रचा इतिहास, बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, लाभार्थियों को मिलेगा सीमित फायदा







