IND vs AFG: कौन होगा नंबर-3 का बल्लेबाज? गंभीर ने कही बड़ी बात!
साई सुदर्शन को लेकर कही बड़ी बात, हेड कोच ने उनके नंबर-3 पर खेलने की पुष्टि की.

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारत और अफगानिस्तान के बीच कल से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा है कि साई सुदर्शन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि साई को अब तक पर्याप्त अवसर नहीं मिले हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा-
साई सुदर्शन ज्यादा इंग्लैंड में खेले हैं। उन्होंने आईपीएल में भी 700 रन बनाए हैं। हम उन्हें सिर्फ 4-5 मैचों के आधार पर जज नहीं कर सकते।
साई सुदर्शन के अलावा टीम में देवदत्त पडिक्कल को भी शामिल किया गया है। उनके भी नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन गंभीर द्वारा साई सुदर्शन का नाम लेने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।
जब से चेतेश्वर पुजारा टीम से बाहर हुए हैं, तब से टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 की जगह पर कई बल्लेबाजों को आजमाया गया है। हालांकि कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक इस स्थान को मजबूती से नहीं संभाल पाया। साल 2025 में पुजारा के संन्यास के बाद शुभमन गिल ने कुछ समय तक नंबर-3 पर बल्लेबाजी की, लेकिन टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के बाद यह स्थान एक बार फिर खाली हो गया। अब अफगानिस्तान सीरीज में सभी की निगाहें साई सुदर्शन पर होंगी, जिन पर मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इतना भरोसा जताया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









