गोड्डा में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाएं, SDPO वरुण रजक की लोगों से खास अपील
गोड्डा शहर में इन दिनों बाइक चोर सक्रिय हैं। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि दोपहिया हो या चारपहिया, वाहन को हमेशा लॉक कर सुरक्षित स्थान पर ही खड़ा करें।


GODDA /JHARKHAND : शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को देखते हुए महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) वरुण रजक ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही वाहन चोरी का कारण बन सकती है, इसलिए वाहन मालिकों को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद भी सजग रहना होगा।SDPO ने कहा कि चाहे दोपहिया वाहन हो या चारपहिया, सभी वाहन मालिक अपनी गाड़ी को हमेशा लॉक कर ही खड़ी करें। वाहन को सुनसान या असुरक्षित स्थानों पर छोड़ने से बचें और जहां तक संभव हो, वाहन को अपनी निगरानी में रखें।उन्होंने लोगों से अपील की कि बाजार, अस्पताल, बैंक या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़ा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस का कहना है कि अपराधी अक्सर वाहन मालिकों की लापरवाही का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं और गिर सकती है बिजली, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

हजारीबाग में यहां घने जंगलों के बीच चल रहा था अवैध कोयले का काला खेल, CISF के एक्शन के बाद NTPC इलाके में गर्जा बुलडोजर







