जमशेदपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 10 हजार का कटा चालान तो डीसी ऑफिस के बाहर पीने लगा शराब
जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक कार चालक का चालान काट लिया जाता है- 10 हजार का. जिसके कारण वह डीसी ऑफिस के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर शराब पीना शुरू कर देता है.

Jamshedpur, Jharkhand: जमशेदपुर में ट्रैफिक चालान को लेकर एक अनोखा और विवादित मामला सामने आया है. नशे में वाहन चलाने के आरोप में चालान कटने के बाद एक व्यक्ति सीधे डीसी आफिस के बाहर पहुंच गया और अपनी कार में बैठकर शराब पीने लगा.
इतना ही नहीं, उसने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरे मामले की चर्चा शहरभर में होने लगी. बताया जा रहा है कि सोनारी स्थित साईं मंदिर के पास बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बुधवार की रात जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सोनारी निवासी संजय सिंह को जांच के लिए रोका गया.
पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से उनकी जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. संजय सिंह ने आरोप लगाया मैंने शराब नहीं पी थी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने 3-4 बार मुंह में मशीन लगाकर जबरन मेरे शराब पीने की पुष्टि कराई. उसने कहा कि वह शराब लेकर जा रहा था, पी नहीं थी. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत उन पर 10 हजार रुपये का चालान काटा.
संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि चालान काटने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि अब वे 24 घंटे तक कहीं भी शराब पी सकते हैं. इसके बाद वे सीधे डीसी कार्यालय के बाहर पहुंच गए. वहां कार्यालय के बाहर कार खड़ी कर उन्होंने शराब पी और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. डीसी कार्यालय के बा हर कार में बैठकर शराब पीते ब्यक्ति को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. फिलहाल ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
(जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके सरला बिरला यूनिवर्सिटी के आयुष राज: इंटरनेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल







