जमशेदपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग! आफताब खान को गोलियों से भूना
र्मामाइंस थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक का टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।


जमशेदपुर: शहर में अपराधियों का हौसला एक बार फिर से देखने को मिला। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार को कुछ अज्ञात अपराधियों ने आफताब खान नाम के युवक पर बेतरतीब फायरिंग कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और हमलावर मौके से भागने में सफल रहे।
कंटेनर यार्ड के पास हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम बस्ती के नजदीक स्थित कंटेनर यार्ड के पास अचानक अज्ञात बदमाशों ने आफताब खान पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की जानकारी मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच का काम शुरू कर दिया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही, संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, फायरिंग के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं और गिर सकती है बिजली, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

हजारीबाग में यहां घने जंगलों के बीच चल रहा था अवैध कोयले का काला खेल, CISF के एक्शन के बाद NTPC इलाके में गर्जा बुलडोजर







