हाथ में हथकड़ी.. मन में प्रेम, मां का श्राद्ध कर्म करने जेल से आया 'कैदी' पुत्र, गमगीन सारा गांव
गिरिडीह के बैंगाबाद में मां के बारहवीं श्राद्ध में शामिल होने जेल से पैरोल पर गांव पहुंचा विचाराधीन कैदी बेटा. कैदी की 72 वर्षीय मां ने भी आत्महत्या कर अपनी जान ले ली थी.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंवरडीह गांव में रविवार को उस समय भावुक माहौल बन गया. जब हत्या मामले में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी अपनी मां के बारहवीं श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए पैरोल पर गांव पहुंचा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गिरिडीह मंडल कारा से बंदी युवक को गांव लाया गया.
हत्या के आरोप युवक काट रहा सजा
हथकड़ी लगे पुत्र को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार, भंवरडीह निवासी खगेंद्र वर्मा की पत्नी की 6 मई 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस मामले में बेंगाबाद थाना कांड संख्या 67/2025 दर्ज किया गया था. घटना में हत्या का आरोप लगने के बाद मृतका का पुत्र जेल भेजा गया था और तब से वह कारावास में है.
वृद्ध मां ने आत्महत्या कर छोड़ दिया जीवन
इधर, घटना के लगभग एक वर्ष बाद 5 मई 2026 को युवक की 72 वर्षीय मां ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुत्र के जेल में रहने के कारण वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका था. बाद में न्यायालय से पैरोल मिलने के बाद उसे श्राद्ध कर्म में शामिल होने की अनुमति दी गई.
रविवार दोपहर पुलिस अभिरक्षा में कैदी वाहन से युवक को गांव लाया गया. गांव में एक साथ भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. इस दौरान मामले की जानकारी मिलने पर माहौल सामान्य हुआ.
हाथ में हथकड़ी लगाए संपन्न किया श्रद्धा कर्म
घर पहुंचने के बाद बंदी पुत्र ने परिजनों से मुलाकात की. इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उसे तालाब घाट ले जाया गया, जहां उसने स्नान कर विधि-विधान के साथ मां के श्राद्ध कर्म में हिस्सा लिया. पुत्र के गांव पहुंचते ही परिवार में एक बार फिर गम का माहौल गहरा गया. गांव के लोग भी पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा करते नजर आए. एक ही परिवार में एक वर्ष के भीतर सास और बहू की मौत की घटना से क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू और दीपक पाठक की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, चीख-पुकार मचने से पहले हुआ फरार

यूट्यूबर मिशु मंडल के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़.. पुलिस के खिलाफ लगे नारे, आरोपी भीड़ भड़काने के आरोप में जेल में है बंद







