Giridih: जमीन माफिया वन भूमि पर कर रहे कब्जे की तैयारी, अंचल अधिकारी ने LRDC को पत्र लिख की जमाबंदी रद्द करने की मांग
वन भूमि को जमीन माफिया के कब्जे से मुक्त कराने के लिए बैंगाबाद अंचल अधिकारी ने एलआरडीसी को लिखा पत्र, कहा जमाबंदी रद्द करना जरूरी, एलआरडीसी ने दिया निर्देश

Giridih/Jharkhand (Report By - Manoj): गिरिडीह के वन भूमि पर जमीन माफिया कब्जे की तैयारी में है. लेकिन वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं. लिहाजा, अब बेंगाबाद अंचल के माधवाडीह मुखिया शब्बीर अंसारी अंचल अधिकारी को पत्र लिख कर वन भूमि पर कब्जे से मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं.
वन भूमि पर अवैध कब्जा के बाद मुखिया शब्बीर अंसारी के लिखे पत्र पर बेंगाबाद अंचल अधिकारी ने LRDC को पत्र लिखा है. जिसके जरिए कई प्लॉट की जमाबंदी को रद्द करने की मांग की है. जिनमें जम्बाद मौजा उर्फ चमनगढ़ा के खाता नंबर 20, थाना नंबर 336 के 18 एकड़ के प्लॉट में प्लॉट संख्या 311, 313, 320, 322, 323, 324, 325, 326, 327 और 328 शामिल हैं.
लिखे गए पत्र में अंचल अधिकारी ने बताया कि प्लॉट पूरी तरह से वन भूमि है. जिस पर शहर के ज्योति शर्मा और डॉक्टर राम रत्न केड़िया के नाम से अवैध जमाबंदी है. जिसे रद्द करना जरूरी है. इधर इस मामले में एलआरडीसी ने अंचल अधिकारी को तत्काल जमाबंदी रद्द करने का निर्देश दिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में डिक्की चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरिया पुलिस 2 शातिर अपराधी को दबोचा

JAC 10th Result 2026: JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, 95 प्रतिशत स्टुडेंट पास, यहां से चेक कर सकते हैं परिणाम







