जमशेदपुर युवक ने पेट्रोल छिड़क खुद पर लगा ली आग, तमाशा देखते रहे लोग, आत्मदाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जमशेदपुर के घातकीडीह में एक युवक ने दिन के उजाले में सड़क किनारे आत्मदाह करने की कोशिश की. आसपास के लोगों ने उसके आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था.

Jamshedpur, Jharkhand: जमशेदपुर से एक युवक के आत्मदाह का भयानक मंजर सामने आया है. सोशल मीडिया के इस दौर में लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते रह गए लेकिन किसी ने भी धधक रहे युवक को बचाने की कोशिश नहीं की, न किसी ने उसपर पानी ही डाला. हालांकि कुछ समय बाद आने जाने वाले लोगों में यह मंजर देख अफरा-तफरी मच गई. कुछ ने आकर आग बुझाने का प्रयास किया.
घटना जमशेदपुर के घातकीडीह तालाब के समीप की बताई जा रही है. जहां 66 साल के बुजुर्ग युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. लोगों ने पानी डालकर व्यक्ति पर से उठ रही आग की लपटों को बुझाया. जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया.
घटनास्थल पर ही पास के एक दुकान में काम करने वाले मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वो दुकान में ही थे, तभी हो-हल्ला सुनाई पड़ा. वे फौरन पानी लेकर दौड़े और युवक पर लगी आग को बुझाने लगे. जानकारी के अनुसार युवक का करीब 90 फीसदी शरीर का हिस्सा जल चुका है. उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.
युवक की आग बुझाने वाले मो. इस्लाम ने बताया कि जब उसे वे अस्पताल ले जा रहे थे, तो रास्ते में उससे उन्होंने पूछा कि ऐसा क्यों किया. इसपर युवक ने खुद ही बताया कि घर की कुछ परेशानी के कारण उसने ऐसा कदम उठाया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
(जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: सी-डैक पटना और एसबीयू के बीच बनी तकनीकी सहयोग पर सहमति

डीसी ने आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, अनुपस्थित राइस मिलर्स को शो कॉज







